अनूपगढ़: रेलवे के अधिकारियों ने अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण को लेकर किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं
अनूपगढ़ से सरूपसर तक रेल खंड पर रेलवे विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों के पूरा होने पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर से आए प्रिंसिपल चीफ इलैक्ट्रिकल इंजीनीयर राजेश व एडीआरएम रूपेश कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों ने अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।