बिहार: नालंदा जिले के 100 डाक कर्मियों को चीफ पोस्ट मास्टर द्वारा किया गया सम्मानित
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2024 नालंदा जिले के 100 डाक कर्मियों को बिहारशरीफ पोस्टऑफिस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीफ पोस्ट मास्टर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नालंदा मण्डल के डाक अधीक्षक कुन्दन कुमार ने बताया की वर्ष 2023-2024 मे सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मियों को चीफ़ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार के द्वारा बुधवार को सम्मानित किया गया।