बहरागोड़ा: जयपुरा गांव में महादलितों से छुआछूत, नाईयों ने सेवा से किया इनकार, भाजपा नेता विमल बैठा ने किया हस्तक्षेप
बरसोल थाना क्षेत्र के जयपुरा गांव में महादलित परिवारों के साथ जातिगत भेदभाव का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय नाईयों द्वारा एक महीने से महादलित परिवारों के बाल काटने से इंकार करने की शिकायत पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। प्रशासन से समाधान न मिलने पर पीड़ित परिवारों ने भाजपा नेता विमल किशोर बैठा से हस्तक्षेप की गुहार लगाई।