ग्वालियर पुलिस पर फायरिंग के बाद फरार आरोपियों की तलाश तेज हो गई है।ग्वालियर-मुरैना पुलिस ने जनकपुर से लेकर राजस्थान के मोरोली तक दबिश दी,लेकिन आरोपी नहीं मिले।बुधवार को बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर आरक्षक अनिल तोमर को गोली मार दी थी और पकड़े गए आरोपी को छुड़ा ले गए थे।CSP दीपाली चंदौरिया ने बताया कि 15 लोगों पर केस दर्ज है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।