रायसेन: रायसेन मंडी में मंगलवार से नीलामी शुरू, 300 से ज्यादा किसान धान लेकर पहुंचे, ठंड में बिताएंगे रात
रायसेन कृषि उपज मंडी में तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार से फिर नीलामी शुरू होगी। शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती, रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को स्थानीय बंदी के कारण नीलामी पूरी तरह बंद रही थी। नीलामी शुरू होने से पहले ही सोमवार को 300 से अधिक किसान अपनी धान की उपज लेकर दशहरे मैदान पहुंच गए। इन दिनों धान की भारी आवक हो रही है,