हरिद्वार: उत्तराखंड में बिना गठबंधन के मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी सपा, देवपुरा में प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में बिना किसी गठबंधन के मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी। देवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव से पहले उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी द्वारा अखिलेश संदेश यात्रा भी निकाली जाएगी। देहरादून से हल्द्वानी तक की यात्रा में स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे।