पन्ना: बाड़े में पूजा के लिए फूल तोड़ते समय जहरीले सांप ने डसा जिला अस्पताल ले जाते समय मौत।
Panna, Panna | Jun 23, 2026 पन्ना जिले के हरदुआ गांव में पूजा के लिए फूल चुन रहे 55 वर्षीय केशव प्रसाद वाजपेई की सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह बाड़े में फूल तोड़ते समय जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।