भभुआ: देनवा गांव से टहलने निकला युवक लापता, भभुआ थाना में दर्ज हुआ केस
Bhabua, Kaimur | Apr 1, 2026 देनवा गांव घर से टहलने के लिए निकला एक युवक लापता हो गया। जहां भभुआ थाना में केस दर्ज किया गया है। आज बुधवार को 3 बजे दिए गए प्राथमिकी आवेदन में थाना क्षेत्र देनवा गांव निवासी रामप्यारे शर्मा ने बताया कि 27 मार्च को सुबह करीब 6:30 बजे आदर्श कुमार उर्फ राजा कुमार घर पर बिना सूचना दिए टहलने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की गई थी।