महाराजगंज: चुरुवा टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
26 मई मंगलवार की रात्रि 11:00 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों कारों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात्रि तक इलाज किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करवा कर आवागमन सुचारू करवाया। तथा दुर्घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।