डेहरी: पटना घटना के बाद सासाराम और डेहरी स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी, परीक्षार्थियों की भारी भीड़
Dehri, Rohtas | Jun 15, 2026 पटना घटना के बाद सासाराम और डेहरी स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी, परीक्षार्थियों की भारी भीड़ पटना जंक्शन पर हुई घटना के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। रविवार को दोनों स्टेशनों के प्लेटफॉर्म परीक्षार्थियों से खचाखच भरे रहे।