मेरठ: रोहटा क्षेत्र में दोस्तों के साथ गंग नहर में नहाने गया युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम, तलाश जारी
Meerut, Meerut | May 22, 2026 मेरठ। थाना रोहटा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रोहटा निवासी मोहित पुत्र सुरेश कुमार अपने दोस्तों अरविंद पुत्र शिवकुमार व अमित पुत्र धर्मपाल के साथ पूठखास गंग नहर पर गया था। बताया जा रहा है कि वहां नहाने के दौरान मोहित नशे की हालत में गंग नहर में उतर गया और अचानक पानी के तेज बहाव में डूब गया।