बागपत: दिल्ली पाइपास बागपत के निकट ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका बेटा घायल, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
Baghpat, Bagpat | May 12, 2026 कोर्ट रोड बागपत निवासी भवी चंद ने मंगलवार की सुबह करीब साढे 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पाइपास बागपत के निकट ई-रिक्शा की टक्कर से गाजियाबाद जनपद के लोनी कस्बा निवासी बाइक सवार दंपती व उसका बेटा घायल हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि दंपती कस्बा लोनी से जिला अस्पताल बागपत में खून जांच की रिपोर्ट लेने बाइक से आ रहे थे।