कटनी नगर: माधव नगर के मुख्य बाजार में रेडीमेड कपड़े के गोदाम में भीषण आग, दमकल वाहनों ने मशक्कत के बाद पाया काबू
माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार नारायण ब्रेकरी के पीछे स्थित पोशाक गारमेंट के रेडीमेड कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई आग लगने की सूचना संचालक राममोहन लाल मेंहानी जो कि कैरिन लाइन निवासी हैं उन्हें दी गई। मौके पर दमकल दल के तीन वाहनों ने मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना शनिवार रात 10:30 मिनट पर घटित हुई। लाखों रुपए का नुकसान संचालक को हुआ।