गुलाना: मोरटा केवडी के हनुमान मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा, सरपंच रंगलाल दांगी ने सहयोगियों का किया सम्मान
ग्राम मोरटा केवडी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विशेष सहयोग देने वाले पांच प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया गया। रविवार दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत सरपंच रंगलाल दांगी ने साफा बांधकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बताया गया कि इन सहयोगियों ने पिछले चार वर्षों से मंदिर के गर्भगृह निर्माण से लेकर मूर्ति प्राण प