जिलाधिकारी माला प्रसाद सिंह ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे बताया कि इस बार ददरी मेला में पार्किंग,झूला आदि की खुली नीलामी गंगा बहुद्देशीय सभागार कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय कमेटी के सामने कराई जाएगी। जिसकी पारदर्शी प्रक्रिया हेतु नीलामी में बोली लगाने वाले लोगों के साथ 500 दर्शक भी खुली नीलामी की बोली देख सकेंगे।