बुधवार को गाजियाबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें पटाखे फोड़ने के दौरान एक युवक खुलेआम हर्ष फायरिंग करता हुआ नजर आया है। इस वीडियो को वायरल कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 10 का है। वायरल वीडियो का पुलिस में संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।