पचपकड़ी थाना अंतर्गत रुपॉलिया गोपी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 88 बोतल अंग्रेजी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान रुपौलिया निवासी 41 वर्षीय हरिशंकर साह के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।