रायडीह प्रखंड के कांसीर पंचायत के चोप डीह और वीरकेरा गांव में शौर्य दिवस को लेकर निमंत्रण पत्र और अक्षत बांटा गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर घूम घूम कर लोगों के बीच निमंत्रण पत्र दिया साथ ही 14 दिसंबर को शौर्य यात्रा में भाग लेने की अपील की। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के केशव चंद्र साय ने बताया आगामी 14 दिसंबर गुमला में भीड़ जुटेगी।