पूरनपुर: पूरनपुर में बेमौसम आंधी-बारिश से तबाही, किसानों की टूटी कमर
पूरनपुर में बेमौसम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। पूरनपुर और कलीनगर सहित जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने खेतों में खड़ी पकी गेहूं और अन्य रबी फसलों को बर्बाद कर दिया। तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल खेतों में गिर गई, जिससे कटाई के लिए तैयार फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों