बरूराज मोतीपुर: बगही चौक के समीप चोरों के द्वारा एक बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के बगही चौक के समीप एक चाय नाश्ता की दुकान से चोरो द्वारा बाइक चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़ित पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के पुरान छपरा निवासी मो शमीम ने अज्ञात के खिलाफ मोतीपुर थाना क्षेत्र प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि वह अपने घर से थाना क्षेत्र के गींजास जा रहा था