ललितपुर: बम्हौरी पठार निवासी किसान की बिजली के पोल की चपेट में आने से हुई मौत का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
ग्राम बम्होरी पठार में खेत से घर की ओर लौट रहे बाइक सवार किसान सोवरन सिंह के ऊपर सोमवार रात्रि करीबन 10:00 बजे तेज हवा के साथ जर्जर हालत में खड़ा बिजली का पोल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उक्त घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है।