मझगवां: बरौंधा वन परिक्षेत्र में बाघ का हमला, चरने गई भैंसों को बनाया निशाना।
बरौंधा वन परिक्षेत्र में बाघ का हमला, चरने गई भैंसों को बनाया निशाना। वन परिक्षेत्र बरौंधा के अंतर्गत बीट जवारिन के जंगल में चरने गई छोटेलाल यादव जवारिन की भैंसों पर एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त जंगल में कुल 3 भैंसें चर रही थीं, जिन्हें बाघ ने अपना निशाना बनाया, घायल अवस्था मे भैंसे घर पहुंची है, और कई जगह चोंट के निशान है।