बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में शाम होते ही बदला मौसम, काले बादलों के साथ हुई बूंदाबांदी, गरजी बिजली
दिन भर चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार की शाम राहत मिली। करीब 5 बजे बख्तियारपुर का मौसम अचानक करवट लेता दिखा। देखते ही देखते आसमान घने काले बादलों से ढक गया और तेज गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम और ठंडी हवाओं ने तपिश से परेशान लोगों को काफी राहत पहुंचाई। मौसम के इस बदले मिजाज ने शाम के माहौल को सुहावना बना दिया। मौसम विभा