बरेली में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति नशे का आदी है, मायके में भी मारपीट करता रहा। गर्भावस्था में हिंसा हुई और बच्चे के जन्म के बाद तलाक की धमकी देकर पति घर छोड़कर चला गया।