गौरिहार: गौरिहार के नाहरपुर गांव के अर्पित सिंह का CISF में चयन, ट्रेनिंग के बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
गौरिहार तहसील की ग्राम पंचायत नाहरपुर के होनहार युवा अर्पित सिंह का CISF में चयन हुआ है। अर्पित ने अपनी सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से रविवार की शाम 4 बजे स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में मौजूद रहे।