गोपालपुर: नाबालिग किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में परिजनों ने नवगछिया थाना में शिकायत देने के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने किशोरी की शीघ्र बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।