परसिया: सड़क दुर्घटना में घायल न्यूटन कर युवक की मौत, भोपाल जाते समय तोड़ा दम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
छिंदवाडा मार्ग पर बल्ले बल्ले ढाबे के समीप सडक दुर्घटना में घायल हुए युवक की शनिवार को मौत हो गई। मंगलवार को सडक दुर्घटना में युवक घायल हुआ था। छिंदवाडा के निजी अस्पताल से भोपाल उपचार के लिए रिफर किया गया था। मंडीद्वीप के आसपास युवक की मौत हो गई। परासिया में शनिवार को दो बजे पोस्टमार्टम किया गया।युवक 22 वर्षीय आकाश चौरिया न्यूटन में निवास करता था।