चकिया: शमशेर नगर वार्ड 03 की दुकान के शटर में उतरे करंट की चपेट में आने से व्यवसायी की हुई मौत
चकिया नगर के वार्ड नंबर-3 शमशेरनगर निवासी किराना व्यवसायी पाखंडू चौहान (52) की शनिवार सुबह दुकान के शटर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद आग बुझाई गई। इसके बाद शटर बंद करते समय करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आज शनिवार सुबह 10 बजे तहरीर के आधार पर कार्यवाही कि बात कही।