ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गाँव में किशोरी पर चाकू से हमला किये जाने के मामले में गुरुवार की शाम, सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि, पारिवारिक विवाद में किशोरी पर चाकू से हमला किया गया था।घायल किशोरी को रोहनियां सीएचसी से डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना के आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।