सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने हलिमचक और खोजा गाछी से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Apr 16, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने नशे की हालत में हलिमचक और खोजा गाछी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हलिमचक गांव निवासी चंदन कुमार और खोजा गाछी निवासी रामबक्स रविदास है। सीलाव थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया की शराब के नशे में चंदन कुमार और रामबक्स रविदास को गिरफ्तार किया गया है दोनो आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय भेजा गया है।