उत्तर प्रदेश के भरौली में टर्निंग पॉइंट पर वाहनों के मुड़ने के दौरान हो रही जाम को लेकर बक्सर नगर की यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। भरौली होते हुए वीर कुंवर सिंह पुल से यूपी में जा रहे बालू लदे ट्रक के कारण नगर की यातायात व्यवस्था शनिवार को पूरी तरह से ध्वस्त रही। सुबह 5:00 बजे ही सड़क पर निकलने से पहले ही नगर की मुख्य सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया।