सीतापुर: कटरा गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद के खैराबाद बिसवां मार्ग पर कटरा गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का उपचार जारी है।