चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के महुआ गांव में एक कोयला लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर व खलासी
आज सरई थाना क्षेत्र के महुआ गांव में एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया हालांकि इस घटना में ड्राइवर व खलासी दोनों सही सलामत हैं मिली जानकारी के अनुसार एक कोयला लोड ट्रेलर वाहन सरई से महुआ गांव की ओर जा रहा था और काफी तेज गति से परिवहन कर रहा था जहां मोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।