चितरंगी: नवजीवन विहार में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे 4 महीनों से पड़े हैं खुले, बड़ी दुर्घटना होने की संभावना
विंध्यनगर अंतर्गत नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 1 से 4 के बीच सीवर लाइन का काम चल रहा है जहां सेक्टर नंबर 3 में कुछ ऐसी गालियां हैं जहां सड़क के बीचों बीच गड्ढे खोदे हुए चार महीने से अधिक हो गए हैं वही स्थानी लोगों ने बताया कि आए दिन छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।