पंडरिया: भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण का भूमिपूजन, पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल रहीं, सीएम और केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद
भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी कबीरधाम जिले में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूमिपूजन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सहभागिता निभाते हुए केंद्र