पिड़ावा: पिड़ावा में जैन धर्म के सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान का समापन, निकाली गई शोभायात्रा
पिड़ावा शहर में सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान के समापन पर शोभायात्रा निकाली गई। जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में महिला मण्डल के सहयोग से रविवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जैन समाज के लोग शामिल हुए।