मिर्ज़ापुर: कछवा पुलिस ने नाबालिक से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कछवा पुलिस ने नाबालिक से छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार की शाम 4:00 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई थी। उपनिरीक्षक गिरधारी सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आदर्श सिंह उर्फ बाबू शिकारी को गिरफ्तार कर लिया।