कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत जुआ खेलते लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 20, 2024 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जुआ खेलते लोगों को हिरासत में लिया और पुलिस उन लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि उक्त लोग खुले में जुआ खेल रहे थे। जिनके पास एक ताश की गड्डी एवं नगद रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस के द्वारा सभी लोगों पर शनिवार करीब 5:00 बजे कार्रवाई करते हुए संगीन धाराओं में जेल भेजा है।