कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी कागजात एवं अन्य सामान के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 20, 2024 कूट रचित दस्तावेज तैयार करने वाले युवक को पुलिस ने आधार कार्ड एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि उक्त युवक दस्तावेजों का गलत तरीके से इस्तेमाल करता है और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। उक्त युवक को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई और शनिवार करीब 4:00 बजे संगीन धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।