कोल: पर्यावरण बचाओ को लेकर 16000 किमी की पैदल यात्रा कर रहे युवकों की यात्रा पहुंची अलीगढ़, 2022 से चल रहे पैदल
Koil, Aligarh | Apr 20, 2024 अयोध्या से पर्यावरण बचाओ को लेकर 16000 किलोमीटर की यात्रा पर निकले युवाओं की पैदल यात्रा आज अलीगढ़ पहुंची है। यात्रा में शामिल युवक आशुतोष ने बताया कि वह यूपी के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 2022 से उन्होंने अयोध्या से इस पैदल यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा 16000 किलोमीटर की है और यात्रा 21 राज्यों से होकर गुजरेगी।