हरिहरगंज: सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन की दी चेतावनी
हरिहरगंज नगर पंचायत तथा प्रखंड में अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने शुक्रवार के सुबह 10:00 बजे न्यू सब्जी बाजार स्थित सांसद प्रतिनिधि कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली कटौती से आम जनता, व्यापारी और किसान सभी परेशान हैं।