इस्लामपुर: इस्लामपुर में नाई समाज की एकजुटता पर जोर, 13 जून की महा रैली को सफल बनाने का आह्वान
अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन शाखा इस्लामपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के जेठू कुआं स्थित एक सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के संरक्षक डॉ. यमुना शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष पवन शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. यमुना शर्मा ने समाज के लोगों से संगठित रहने, संघर्ष करने और शिक्षित बनने का आह्वान किया।