बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने गुरुवार शाम 7:00 बजे आदेश जारी कर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल करते हुए सभी थानों के थानाधिकारी के तबादला किए है। तबादला सूची में 18 सीआई और 8 एसआई शामिल है। बाड़मेर कोतवाली में सीआई मनोज कुमार साइबर थाने में ललित किशोर को लगाया गया है। चौहटन थाने में बीते डेढ़ माह में तीन सीआई के बदलें गए है।