जलेसर: जलेसर-हाथरस मार्ग पर किसर्रा गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत, एक बाइक पर सवार शिक्षक की अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत
Jalesar, Etah | Jun 22, 2026 जलेसर-हाथरस मार्ग पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ग्राम किसर्रा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान 30 वर्षीय हरेश पुत्र सत्यप्रकाश के रूप में हुई है, जो मिसौली, थाना जलेसर के निवासी थे। हरेश कस्बे के सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में शिक्षक थे।