हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस का किया उद्घाटन
Hardoi, Hardoi | Jul 6, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ई ऑफिस का उद्घाटन किया।उदघाटन के समय जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की ओर से एलबीसी के एकाउन्ट से संचारी रोग नियंत्रण से सम्बंधित एक फ़ाइल को अपर जिलाधिकारी को भेजकर ई फाइलिंग की शुरुआत की गयी। इस फ़ाइल को अपर जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को इसे ऑनलाइन अग्रसारित किया गया।