मुरैना नगर: मुरैना में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, उप संचालक को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले चपरासी पर गिरी गाज,किया सस्पेंड।
मुरैना शहर में पशुपालन विभाग के उप संचालक को बीते रोज पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी चपरासी भूरे सिंह भदौरिया पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्त कार्रवाई करते हुए बीते दिन तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर जांच कर रही है। चंबल में इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा है।