नामकुम हाईटेंशन ग्राउंड में रविवार दोपहर करीब तीन बजे सनातन एकता मंच केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सनातन एकता मंच केंद्रीय कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने किया। इस दौरान आगामी 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के शुभ-अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन करने पर सहमति बनी।