बरडीहा: बोलेरो की चपेट में आकर छह वर्षीय बालक घायल
Bardiha, Garhwa | Jun 13, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी अनिल रजवार का पुत्र छह वर्षीय साजन कुमार शुक्रवार की शाम को बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बालक के परिजनों ने बताया कि साजन कुमार अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। दुर्घटना