राठ: हुसैना खेरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत, दो युवकों की हुई मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Rath, Hamirpur | Apr 26, 2026 राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत खेरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे हुए हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा आज रविवार को दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।