लाडपुरा: बालिका गृह नांता से भागी नाबालिग बालिका को पुलिस ने 3 घंटे में किया दस्तयाब, बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया
Ladpura, Kota | May 9, 2025 शहर के नांता इलाके में राजकीय बालिका गृह में अस्थायी रूप से रह रही एक बालिका कचरा डालने वाले टीपर मे बेठकर पलायन कर गयी जिसको नांता पुलिस ने 3 घण्टे की मशक्कत के बाद दस्तयाब कर बाल समिति के समक्ष पेश किया। नांता थाना अधिकारी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे करीबन जब कचरा लेने टीपर आया था मौका देखकर नाबालिग बालिका उस पर लटककर पलायन कर गयी।